गाजियाबाद के साहिबाबाद में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गाजियाबाद के साहिबाबाद में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गाजियाबाद, 16 फ़रवरी 2026 । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में धुएं का घना गुबार पूरे इलाके में फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की जा रही है।

देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सोमवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, यह प्लास्टिक फैक्ट्री जिले के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल इलाके में है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, आग इतनी भीषण है कि हापुड़ और नोएडा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद में साहिबाबाद के इंडस्ट्रियल इलाके में इस तरह की कई फैक्ट्रियां हैं। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग किन कारणों से लगी। आग की लपटें काफी भयावह हैं, जिनपर काबू पाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड का गाड़ियां जुटी हुई हैं। जान-माल के नुकसान को लेकर प्रशासनिक तौर पर अभी कुछ भी नहीं बताया गया है।

 

रेस्क्यू और सुरक्षा इंतजाम

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन खाली करवा दिया। दमकल कर्मियों ने गैस सिलेंडर और ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया। अब तक किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ कर्मचारियों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत के कारण प्राथमिक उपचार दिया गया।

फायर विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद फॉरेंसिक टीम से जांच कराने की बात कही है। सुरक्षा मानकों के पालन और फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की जाएगी।