यूके चौधरी को जिला अध्यक्ष बनने पर मोहन लाल गिहारा ने स्वागत किया -- चंदेल

नई दिल्ली 2 जून/ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा आज उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष पद पर यूके चौधरी को भाजपा हाई कमान द्वारा जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय में यू के चौधरी को शॉल उड़ाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया
इस मौके पर मोहन लाल गिहारा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे यूके चौधरी भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत और दमदार व्यक्ति हैं वह अपने सरल स्वभाव के कारण उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं
और उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोकप्रिय नेता के रूप में जाने में पहचाने जाते हैं इस मौके पर उनके साथ दीपिका चंदेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा वरिष्ठ नेता योगेंद्र राजोरा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
इस मौके पर श्री चंदेल ने कहा कि यूके चौधरी अपनी नई जिम्मेवारी को बेहतरीन तरीके से संभालेंगे और भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने आज दिल्ली प्रदेश कार्यालय में उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के जिला अध्यक्ष यू के चौधरी
का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया इस मौके पर महामंत्री रूपेश मेहरा संदीप चंदेल सुमेश लिलोठिया वीर सेन अटवाल गुरुजी राजू चंदेल प्रियंक गुप्ता महिपाल बिड़लान आदि गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे