ऑक्ट-एफएक्स पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप – वित्तीय जांच में नया मोड़
असम , 18 अक्टूबर 2025 । लोकप्रिय गायक और कलाकार जुबीन गर्ग को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी और अपमानजनक कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है।
असम के नगांव जिले में 27 साल के इंजमुल हक को सोशल मीडिया पर गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कि पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने यह वीडियो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से क्लिप लेकर खुद एडिट किया और उसमें भड़काऊ टिप्पणियां जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी इंजमुल हक, रोवसोत उद्दीन का बेटा है और वह जूरिया थाना क्षेत्र के टेलिया बेबेझिया गांव का रहने वाला है। उसने सोशल मीडिया पर एक एडिट किया हुआ वीडियो डाला था, जिसमें गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी भड़काऊ बातें कही गई थीं।
सिंगर जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। उस वक्त जुबीन नाव में कुल 17 लोगों के साथ सवार थे।
सिंगापुर पुलिस बोली- जुबीन की मौत स्वाभाविक, 20 अक्टूबर को सिंगापुर जाएगी SIT
सिंगापुर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जुबीन की मौत को ‘स्वाभाविक’ करार दिया है। भारतीय उच्चायोग को सौंपी रिपोर्ट में पुलिस ने कहा, ‘कोई संदिग्ध गतिविधि या फाउल प्ले नहीं पाया गया है।’
हालांकि असम पुलिस की एसआईटी हत्या, आपराधिक षड्यंत्र के कोण से जांच कर रही है। इसी सिलसिले में एसआईटी 20 अक्टूबर को सिंगापुर जाएगी और पुलिस से मिलेगी।
SIT ने अब तक 60 से ज्यादा FIR दर्ज कीं
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बताया कि जुबीन की मौत के मामले में अब तक राज्य में 10 लोगों के खिलाफ 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। स्पेशल DGP गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर में की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्रोटोकॉल के अनुसार परिवार को दी जाएगी। सिंगापुर की जांच टीम ने भी काम किया। उन्होंने परिवार से संपर्क भी किया। वहीं, गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है।


RashtriyaPravakta