महाराष्ट्र की 12 जिला पंचायतों में वोटिंग जारी, 2.09 करोड़ मतदाता करेंगे अपना मताधिकार प्रयोग
मुंबई, 07 फ़रवरी 2026 । महाराष्ट्र के 12 जिलों में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। 9 फरवरी को काउंटिंग होगी।
इस चुनाव में 7,438 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। आज सुबह बारामती में उपमुख्यमंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने अपना डाला।
यह चुनाव पहले 5 फरवरी को होने थे, लेकिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लने क्रैश में मौत के बाद घोषित तीन दिन का राजकीय शोक के रखा गया था। जिस कारण मतदान टाल दिया गया था।
आज रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में मतदान हो रहा है।
25 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र
चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल मतदाताओं में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक पुरुष, 1 करोड़ 1 लाख से अधिक महिलाएं और 468 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 25,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1.28 लाख कर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं।


RashtriyaPravakta