दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार CISF और इमिग्रेशन अधिकारियों में हड़कंप, खोज जारी

दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार CISF और इमिग्रेशन अधिकारियों में हड़कंप, खोज जारी

नई दिल्ली, 07 नवम्बर 2025 । इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI) पर सुरक्षा से बड़ा चूक सामने आया है। एक ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार हो गया, जिसके बाद CISF, इमिग्रेशन और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर आ गई हैं। यह व्यक्ति दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट से आया था और इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान अचानक मौके से गायब हो गया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। यहां एक ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार होकर शहर में लापता हो गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह घटना 28 अक्टूबर को हुई।

ब्रिटिश नागरिक बैंकॉक से एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 333 से नई दिल्ली पहुंचा था। उसे डिपोर्ट करके थाईलैंड के रास्ते ब्रिटेन भेजा जाना था। हालांकि, दिल्ली में वह अधिकारियों की नजर से बचते हुए इमिग्रेशन एरिया से फरार हो गया।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, ब्रिटिश नागरिक की पहचान फिट्ज पैट्रिक के रूप में हुई। दिल्ली में ब्रिटिश नागरिक की तलाश के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने एक प्राथमिकी भी दर्ज की है।

एयरपोर्ट के CCTV फुटेज की जांच की जा रही

दिल्ली पुलिस एयरलाइन स्टाफ से भी पूछताछ शुरू कर दी है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्सेज (CISF), ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने फरार ब्रिटिश नागरिक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैट्रिक कैसे भाग निकला और सुरक्षा में चूक कहां हुई। दिल्ली-NCR में उसके छिपने के संभावित ठिकानों और शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

ब्रिटिश नागरिक का बैकग्राउंड और उसके भागने के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की तरफ से ब्रिटिश नागरिक की कोई तस्वीर साझा नहीं की गई है। उसके नाम के अलावा वेशभूषा या अन्य जानकारी भी नहीं दी गई है।

क्या हो सकता है आगे?
  • यात्री पकड़ा जाने पर विस्तृत पूछताछ

  • जिम्मेदार सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई

  • इमिग्रेशन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की संभावना

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक की खबर आई हो, लेकिन विदेशी नागरिक का फरार होना पूरे सिस्टम पर भारी सवाल उठाता है।