देहरादून में ट्रिपल मर्डर : बुजुर्ग दंपती और नौकरानी को मार डाला
देहरादून, 07 अक्टूबर 2026 । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर दिन-दहाड़े घर में घुसे आरोपियों ने तीन लोगों की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। इसमें बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने एक आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों की पहचान 80 वर्षीय के.एस. कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और घरेलू सहायिका तिलिया देवी उर्फ शीला के रूप में हुई है। दंपती रायपुर क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में रहते थे।
तिलिया देवी पड़ोस में काम करती थीं। घटना के दौरान उन्होंने शोर सुना और मदद के लिए घर के अंदर पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्या है मामला?
देहरादून के विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर 16 में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आरोपी घर में दाखिल हुआ। इस दौरान घर पर रमेश कपूर (80), उनकी पत्नी रजनी कपूर (76) और करीब नौकरानी शीला (45) घर में मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसते ही रजनी कपूर के गले से चेन छीनी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला बताया गया है और पिछले कुछ वर्षों से देहरादून में रह रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात की पूरी परिस्थितियों और उसके मकसद की जांच कर रही है।
मामले में परिवार की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज, बरामद सामान और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।


RashtriyaPravakta