ACP विवेक भगत कौन हैं? महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के आरोपों के बीच खुद Additional DCP का चार्ज रोकने की मांग की
नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2026 । दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत इन दिनों एक मामले को लेकर चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर कथित बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इन शिकायतों में ACP विवेक भगत का नाम भी सामने आया। दिल्ली पुलिस ने शिकायतों को निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेज दिया है। हालांकि, आरोपों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और मामले में अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
इसी बीच 5 अक्टूबर को विवेक भगत समेत 12 DANIPS अधिकारियों को Additional DCP का करंट ड्यूटी चार्ज देने का आदेश जारी हुआ। विवाद के बाद विवेक भगत ने खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा कि जब तक उनके खिलाफ चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनके संबंध में जारी आदेश को रोक दिया जाए। इसके बाद दिल्ली सरकार ने उनके मामले में आदेश संशोधित कर दिया।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विवेक भगत ने यूपीएससी का रास्ता चुना और 2017 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 967 हासिल की थी। इसके बाद वह 2018 बैच के DANIPS अधिकारी बने। उन्होंने अलीपुर और बवाना जैसे इलाकों में ACP रहते हुए गैंगवार, हत्या, लूट और डकैती के मामलों की जांच संभाली।


RashtriyaPravakta