डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती बढ़ेगी—IT नियमों में बदलाव से ‘सेफ हार्बर’ पर खतरा, कंपनियों की जवाबदेही तय
नई दिल्ली, 31 मार्च 2026 । सरकार जल्द ही आईटी नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत निर्देशों का पालन न करने वाली कंपनियों का ‘सेफ हार्बर’ संरक्षण खत्म किया जा सकता है। यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही तय करने और ऑनलाइन कंटेंट पर नियंत्रण मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
केंद्र सरकार ने आईटी नियमन- 2021 में बदलाव का नया मसौदा जारी कर दिया है। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सरकारी निर्देशों की अनदेखी नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्देश, गाइडलाइन, एडवाइजरी माननी ही होगी। यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित डिजिटल मीडिया कंपनियां सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराई जाएंगी।
इससे इन कंपनियों को सेफ हार्बर के तहत मिलने वाली कानूनी ढाल खत्म कर दी जाएगी। आईटी नियमों में सबसे अहम बदलाव यह है कि प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए हर कंटेंट के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। फिलहाल 14 अप्रैल तक सरकार ने इस मसौदे पर सार्वजनिक सुझाव, आपत्तियां मांगी हैं।


RashtriyaPravakta