जम्मू में संदिग्ध गुब्बारे से मची हलचल: पाकिस्तानी प्लेन जैसा आकार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जम्मू में संदिग्ध गुब्बारे से मची हलचल: पाकिस्तानी प्लेन जैसा आकार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जम्मू , 19 जनवरी 2026 । जम्मू क्षेत्र में उस समय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब पाकिस्तानी विमान जैसे आकार का एक संदिग्ध गुब्बारा मिला। यह गुब्बारा खुले इलाके में देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और सुरक्षा बलों को सूचना दी। घटना को देखते हुए इलाके को घेर लिया गया और जांच एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मौके पर पहुंचीं।

जम्मू के खौर सेक्टर के पुलिस पोस्ट पल्लनवाला के अंतर्गत गांव कचरियाल में एक खुले मैदान से सोमवार को पाकिस्तानी प्लेन के आकार का गुब्बारा मिला। सफेद और हरे रंग के गुब्बारे पर PIA यानी पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलांइस लिखा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले गुब्बारे को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद गुब्बारे को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्ट पल्लनवाला को सौंप दिया गया है।

वहीं, किश्तवाड़ में लगातार दूसरे दिन आतंकियों की तलाश जारी है। इसे ऑपरेशन त्राशी-1 नाम दिया गया है। सेना ने घने जंग और खड़ी ढलानों वाले मुश्किल इलाके के कारण रविवार देर रात ऑपरेशन रोक दिया गया था।

सर्दी के मौसम के चलते यहां विजिबिलिटी भी कम हो गई थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार को चतरू बेल्ट में मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में मुठभेड़ शुरू हुई थी। इलमें 8 जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था, जिसके छर्रे जवानों को लगे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। गुब्बारे को सावधानीपूर्वक सुरक्षित किया गया और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन एजेंसियां इसे पूरी तरह सुरक्षित घोषित करने से पहले हर एंगल से जांच कर रही हैं।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में इस तरह की संदिग्ध वस्तु मिली हो। इससे पहले भी सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन, गुब्बारे और अज्ञात वस्तुएं मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कई मामलों में इनका इस्तेमाल नशीले पदार्थ, हथियार या निगरानी उपकरण भेजने के लिए किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां किसी भी घटना को गंभीरता से लेती हैं।

जांच जारी, अलर्ट बढ़ाया गया
सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गुब्बारा सीमा पार से आया या किसी अन्य तरीके से छोड़ा गया। मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।