मस्क को टेस्ला से ₹12 लाख करोड़ का मेगा पेमेंट पैकेज, कॉर्पोरेट जगत में मची हलचल
नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2025 । दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क को टेस्ला से करीब ₹12 लाख करोड़ के पेमेंट पैकेज की मंजूरी मिलने की खबर ने वैश्विक कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है। यह पैकेज न केवल आकार में ऐतिहासिक माना जा रहा है, बल्कि इसके पीछे जुड़ी शर्तें, शेयर आधारित संरचना और कंपनी के दीर्घकालिक प्रदर्शन से इसका संबंध भी चर्चा का विषय बना हुआ है। टेस्ला के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा और असाधारण भुगतान पैकेज माना जा रहा है।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क को उनके 2018 के पेमेंट पैकेज के मामले में बड़ी जीत मिली है। डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें मस्क के 56 अरब डॉलर के कंपनसेशन पैकेज को रद्द कर दिया था। टेस्ला के शेयर्स की कीमत बढ़ने से अब इस पैकेज की कीमत करीब 139 अरब डॉलर (करीब 12 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।
निचली अदालत ने लगभग दो साल पहले इस डील को 'अकल्पनीय' बताते हुए रोक दिया था। इस फैसले ने मस्क को बड़ी राहत दी है। अब इस फैसले के बाद टेस्ला पर मस्क का कंट्रोल और मजबूत हो जाएगा, जिसे वे अपनी मुख्य चिंता बताते रहे हैं।
कोर्ट ने कहा- मस्क को बिना कंपनसेशन के छोड़ना गलत था सुप्रीम कोर्ट ने अपने 49 पेज के फैसले में कहा कि 2024 की शुरुआत में पेमेंट पैकेज को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला मस्क के लिए अनुचित और अन्यायपूर्ण था। कोर्ट ने कहा कि पैकेज को रद्द करने से मस्क को छह साल की उनकी मेहनत के लिए कोई मुआवजा नहीं मिलता।'
शुक्रवार को बाजार बंद होने पर टेस्ला के शेयर प्राइस के आधार पर 2018 के इस पैकेज की मौजूदा कीमत लगभग 139 अरब डॉलर है। टेस्ला के निवेशक डीपवाटर एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग पार्टनर जीन मुंस्टर ने कहा कि के लिए यह एक जीत है क्योंकि उन्हें कंपनी पर कंट्रोल तेजी से मिलेगा।
हालांकि, इस फैसले को लेकर निवेशकों और कॉर्पोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञों के बीच बहस भी तेज हो गई है। कुछ का मानना है कि इतना बड़ा भुगतान पैकेज शेयरधारकों के हितों पर सवाल खड़े करता है, जबकि समर्थकों का तर्क है कि मस्क की सोच, जोखिम लेने की क्षमता और विजन के बिना टेस्ला आज जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचना संभव नहीं था। यह पैकेज एक तरह से कंपनी की भविष्य की महत्वाकांक्षाओं पर लगाया गया दांव माना जा रहा है।
इस घटनाक्रम का असर वैश्विक शेयर बाजार और टेक व ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी देखा जा रहा है। टेस्ला के साथ-साथ अन्य कंपनियों में भी शीर्ष प्रबंधन के वेतन और प्रोत्साहन संरचना पर नई बहस शुरू हो गई है। एलन मस्क का यह पेमेंट पैकेज न केवल टेस्ला के इतिहास में, बल्कि पूरी दुनिया के कॉर्पोरेट भुगतान ढांचे में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।


RashtriyaPravakta