ट्रंप लॉन्च करेंगे ‘TrumpRx’ — अमेरिका में सस्ती दवाओं के लिए सरकारी वेबसाइट

ट्रंप लॉन्च करेंगे ‘TrumpRx’ — अमेरिका में सस्ती दवाओं के लिए सरकारी वेबसाइट

वॉशिंगटन, 30 जनवरी 2026 । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सस्ती दवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक नई फेडरल वेबसाइट “TrumpRx.gov” लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहल हेल्थकेयर खर्च को कम करने और दवाओं की कीमतें अन्य विकसित देशों के अनुरूप लाने की रणनीति का हिस्सा है।

ट्रम्प प्रशासन इस महीने 'ट्रम्प Rx' नाम की एक नई सरकारी वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए मरीज दवा कंपनियों से सीधे कम दामों पर दवाएं खरीद सकेंगे। प्रशासन का दावा है कि इस पहल से अमेरिकी लोगों के दवा खर्च को 800% तक कम किया जाएगा।

अमेरिकी रेडियो NPR की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन ने पिछले साल सितंबर से अब तक 16 बड़ी दवा कंपनियों के साथ समझौते किए हैं। इन समझौतों को ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN)’ डील्स कहा गया। बदले में दवा कंपनियों को 3 साल तक इम्पोर्टेड दवाओं पर टैरिफ से छूट मिलेगी।

यह योजना चुनावी वादों और ‘अमेरिका फर्स्ट’ हेल्थ पॉलिसी से जुड़ी मानी जा रही है। ट्रम्प का कहना है कि दूसरे अमीर देश अमेरिका में बनी दवाइयां कम कीमत पर खरीदते हैं, जबकि अमेरिकियों को इसके लिए तीन गुना ज्यादा कीमत चुकाना पड़ता है। यह प्रोग्राम सुनिश्चित करेगा कि दवा कंपनियां उसी दाम पर दवा बेचे जो बाकी देशों में मिल रही है।

ट्रंप प्रशासन के मुताबिक वेबसाइट खुद दवाइयाँ सीधे नहीं बेचेगी, बल्कि यह एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी जहाँ उपभोक्ता अपनी प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के लिए उपलब्ध सबसे सस्ते विकल्प ढूँढ सकेंगे और फिर उन्हें निर्माताओं के डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा।

यह पहल ट्रंप के उस लंबे समय से चले आ रहे प्रयास का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने यह कहकर अमेरिकी उपभोक्ताओं पर दवाइयों की ऊँची कीमतों को कम करने की ज़रूरत जताई है कि अमेरिका में दवाइयाँ अक्सर अन्य विकसित देशों की तुलना में कई गुना महंगी होती हैं।

ट्रंपRx.gov वेबसाइट को 2026 की शुरुआत में लॉन्च करने की योजना है, और इसके तहत कई दवाओं, विशेष रूप से सामान्य इलाज की दवाओं, को अपेक्षाकृत कम कीमतों (लगभग 50% तक डिस्काउंट की उम्मीद) पर उपलब्ध कराने की संभावना जताई जा रही है।