“अमेज़न फाउंडर जेफ बेज़ोस की ₹450–480 करोड़ की वेडिंग — वेनिस में तीन दिन तक चली आलिशान रस्में”
नई दिल्ली । 28 जून 25 । अमेजन के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक जेफ बेजोस (61) ने अपनी मंगेतर पूर्व पत्रकार लॉरेन सांचेज (55) के साथ इटली के वेनिस में शादी की। शादी शुक्रवार देर रात सैन जियोर्जियो मेजोर द्वीप पर हुई।
लॉरेन ने अपनी शादी के लिए खास डोल्से एंड गबाना की डिजाइन की हुई सफेद ड्रेस पहनी थीं। इस ड्रेस को तैयार करने में डेढ़ साल का समय लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी की लागत 46.5 से 55.6 मिलियन डॉलर (करीब 400-480 करोड़ रुपए) के बीच है।
140 साल पुरानी पेस्ट्री शॉप रोजा सल्वा ने भी सर्विस दी
इसमें 80% लोकल वेनेशियन वेंडर्स जैसे- 140 साल पुरानी पेस्ट्री शॉप रोजा सल्वा और मुरानो ग्लासवर्क की लगुना बी ने सर्विस दी। शादी का सेलिब्रेशन 3 दिन तक चला, जिसमें करीब 200 VVIP मेहमान शामिल हुए। गुरुवार को जेफ और लॉरेन ने अपने मेहमानों के लिए एक शानदार प्री-वेडिंग पार्टी दी थी।
शादी में शामिल बिल गेट्स समेत कई बड़े गेस्ट
सेलिब्रेशन में बिल गेट्स, ओपरा विन्फ्रे, किम और ख्लोए कार्दशियन, लियोनार्डो डिकैप्रियो, और अशर जैसी मशहूर हस्तियां नजर आईं। मेहमानों को बेजोस ने खास तोहफे भी दिए। पुरुष गेस्ट को नीली मखमली वेनेशियन चप्पल और महिलाओं को अमेजन की ब्लैक ओपन-टो स्लिपर।


RashtriyaPravakta