बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन, शेख हसीना की पार्टी दफ्तर में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग
नई दिल्ली, 13 नवम्बर 2025 । बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी, जिससे राजधानी ढाका में तनाव फैल गया है। यह घटना तब हुई जब विपक्षी संगठनों ने सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आज दोपहर करीब 1 बजे प्रदर्शनकारियों ने अवामी लीग के मुख्यालय में आग लगा दी। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक करीब 10 से 15 लोगों ने इमारत की चौथी मंजिल पर लकड़ियां, पेपर कार्टन और अन्य सामान इकट्ठा करके आग लगा दिया।
5 अगस्त को अवामी लीग सरकार गिरने के बाद भी इसी इमारत में आग लगाई गई थी। अवामी लीग को बांग्लादेश को बैन किया जा चुका है।
दूसरी तरफ शेख हसीना के खिलाफ दर्ज मानवता के खिलाफ अपराध मामले में फैसले की तारीख का ऐलान हो गया है। ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) 17 नवंबर, सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी।
आज फैसले से पहले ICT के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। फैसले के खिलाफ अवामी लीग ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके जवाब में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता गुरुवार को ढाका के कई इलाकों में सड़कों पर उतर आए और कुछ जगहों पर जुलूस भी निकाले।
हसीना को फांसी की सजा की मांग
सरकारी वकील ने हसीना के खिलाफ पांच गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें हत्या, अपराध रोकने में नाकामी और मानवता के खिलाफ अपराध सबसे अहम हैं।
सरकारी वकील ने उनके लिए फांसी की सजा की मांग की है। मामले में बढ़ते तनाव को देखते हुए बांग्लादेश हाई अलर्ट पर है। देशभर के एयरपोर्ट्स और अहम इमारतों पर पुलिस और सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है।
शेख हसीना की पार्टी के दफ्तर में आगजनी की यह घटना बांग्लादेश में बढ़ते राजनीतिक तनाव और लोकतांत्रिक असंतोष की गहरी झलक देती है। सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के इस दौर में देश की स्थिरता दांव पर लग गई है। आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, यह काफी हद तक दोनों पक्षों की रणनीति और संवाद पर निर्भर करेगा।


RashtriyaPravakta