अयोध्या में आज ऐतिहासिक आयोजन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, नवसंवत्सर उत्सव की धूम
अयोध्या , 19 मार्च 2026 । धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन पर अयोध्या में भव्य आयोजन होने जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राम मंदिर अयोध्या में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी। इस अवसर पर नवसंवत्सर उत्सव भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना व पूजन करेंगी। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। अयोध्या पहुंचने पर राष्ट्रपति का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने राम दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। रामनगरी में प्रवेश उन्होंने जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से किया।


RashtriyaPravakta